बंद घर का एसबेस्टस तोड़ आभूषण और नकदी की चोरी

Mar 14, 2026 07:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

शिवनगर रातू में बंद घर का एसबेस्टस तोड आभुषण व नकदी की चोरीपाई क्योकि घर के लोग पैतृक गांव गए हुए है। इस संबंध में मकान मालिक संतोष गुप्ता ने रातू थान

बंद घर का एसबेस्टस तोड़ आभूषण और नकदी की चोरी

रातू,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शिवनगर रोड नं 17 कमड़े स्थित सेना से सेवानिवृत प्राणनाथ गुप्ता के घर में चोरो ने बुधवार की रात चोरी की। चोरी में चोरो के हाथ क्या लगा है इसकी सूची उपलब्ध नही हो पाई क्योकि घर के लोग पैतृक गांव गए हुए है। इस संबंध में मकान मालिक संतोष गुप्ता ने रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी के अनुसार संतोष गुप्ता धरोहर बैंक्वेट हॉल कमड़े के पीछे रहते है। उनका शिवनगर रोड नंबर 17 में भी घर है। जिसमें सेना से सेवानिवृत मामा प्राणनाथ गुप्ता किराये में रहते है, जो वर्तमान में किसी काम से अपने पैतृक गांव गए हुए हैं।

गुरुवार की सुबह फोन से पड़ोसी ने बताया की वेंटीलेटर व एसबेस्टस तोड़कर घर में चोरी हुई है। सूचना मिलते ही घर आकर देखा तो दरवाजो के ताला व अलमारी का लॉक टूटा है। इसकी सूचना अपने मामा प्राणनाथ गुप्ता को फोन पर दी,उन्होंने मुझे बताया घर में नकद रुपये और जेवरात थे। उनके निर्देशानुसार जब मैने खोजबीन किया तो कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ। आभूषण और नकदी अजात चोरो के द्वारा चोरी कर ली गई। जेवरात की पूरी जानकारी प्राणनाथ गुप्ता के आने पर ही मिल पाएगी। रातू पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।