पंडरा में सेंधमारी कर दुकान से हजारों के मोबाइल फोन की चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के पंचशीलनगर में गणेशा इंटरप्राइजेज से चोरों ने 60 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली। संचालक जगदीश पटेल को चोरी की जानकारी तब मिली जब उन्होंने दुकान खोली। चोरों ने दीवार में सुराख कर अंदर प्रवेश किया और कैश काउंटर समेत कई मोबाइल चुरा लिए।

पंडरा में सेंधमारी कर दुकान से हजारों के मोबाइल फोन की चोरी

रांची, प्रमुख संवाददाता। पंडरा ओपी क्षेत्र के पंचशीलनगर में गणेशा इंटरप्राइजेज से चोरों ने दस मोबाइल और अन्य कीमती सामान समेत 60 हजार रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। संचालक जगदीश पटेल को चोरी की जानकारी सोमवार की सुबह उस समय हुई, जब वे दुकान पर पहुंचे। शटर खोलने के बाद जब वे अंदर गए तो पाया कि दीवार के एक छोर पर सुराख है। उन्होंने पाया कि कैश काउंटर में रखी नगदी समेत कई मोबाइल गायब हैं। बताया गया कि दुकान के पीछे में एक छोर की दीवार में सुराख कर चोर रविवार की देर रात अंदर घुसे थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।