सरकारी स्कूलों में दो माह चलेगा ब्रिज कोर्स, होगा बेसलाइन एसेसमेंट

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड के सरकारी विद्यालयों में अप्रैल और मई में ब्रिज कोर्स चलाया जाएगा। इस दौरान कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों का बेसलाइन असेसमेंट किया जाएगा। विद्यार्थियों को समूहों में बांटकर विभिन्न विषयों के ज्ञान का आकलन किया जाएगा। सरकार ने प्रत्येक कक्षा के लिए अलग पाठ्यक्रम शेड्यूल जारी किया है।

सरकारी स्कूलों में दो माह चलेगा ब्रिज कोर्स, होगा बेसलाइन एसेसमेंट

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के सरकारी विद्यालयों में अगले दो महीने अप्रैल और मई में ब्रिज कोर्स चलेगा। इस दौरान पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का बेसलाइन असेसमेंट किया जाएगा। इसमें प्रोन्नति के बाद अगली क्लास में गये विद्यार्थियों से पिछली क्लास से संबंधित पढ़ाई की जानकारी ली जाएगी। इसके लिए सभी विद्यालयों को चार अप्रैल तक बच्चों को ए, बी, सी और डी ग्रुप में बांटने का निर्देश दिया गया है। हर दिन पूर्व की कक्षा के अनुसार एक क्लास में बेसलाइन असेसमेंट किया जाएगा। हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू विषय के अक्षर ज्ञान, व्याकरण और पढ़ने लिखने के ज्ञान का आकलन किया जाएगा।

हर विषय की कक्षा का संचालन किया जाएगा। स्कूल के प्रधानाध्यापक व प्रभारी सभी विषयों की एक घंटी की क्लास का नियमित संचालन करेंगे। सरकार ने पहली से तीसरी, चौथी-पांचवीं, छठी से आठवीं, नौवी-10वीं और 11वीं-12वीं के लिए अलग-अलग पाठ्यक्रम का शेड्यूल जारी किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।