Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBrave Tour Guides Honored for Rescuing Students from Drowning at Hundru Falls
हुंडरू फॉल में डूब रहे छात्रों की जान बचानेवाले तीन पर्यटनकर्मी सम्मानित

हुंडरू फॉल में डूब रहे छात्रों की जान बचानेवाले तीन पर्यटनकर्मी सम्मानित

संक्षेप:

झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति ने सीता फॉल में एक समारोह का आयोजन किया, जहां तीन जांबाज पर्यटनकर्मियों चंद्रउदय बेदिया, रंजन कुमार बेदिया और महेश्वर बेदिया को डूबते छात्रों की जान बचाने के लिए सम्मानित किया गया। 15 नवंबर को इन पर्यटनकर्मियों ने हजारीबाग से आए तीन बच्चों को डूबने से बचाया था।

Nov 19, 2025 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

हुंडरू फॉल में डूब रहे छात्रों की जान बचानेवाले तीन पर्यटनकर्मी सम्मानित 19 नवंबर अनगड़ा 1पी सीता फॉल स्थित समारोह में बुधवार को जांबाज पर्यटनकर्मी को सम्मानित करते अतिथि। अनगड़ा। प्रतिनिधि झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति ने बुधवार को सीता फॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान हुंडरू फॉल में कार्यरत जांबाज पर्यटनकर्मी चंद्रउदय बेदिया, रंजन कुमार बेदिया और महेश्वर बेदिया को उनके वीरता और साहसिक कार्यों के लिए अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि 15 नवंबर को हजारीबाग से घूमने आया आइडल चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल चुरचू के तीन बच्चों को डूबने से तीनों पर्यटनकर्मियों ने बचा लिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने हुंडरू फॉल कार्यरत तीनों पर्यटनकर्मियों को राज्य सरकार से वीरता पुरस्कार देने की मांग की है। तीनों पर्यटनकर्मी अभी तक दर्जनों पर्यटकों को पानी में डूबने से बचा चुके हैं। सम्मान समारोह में हुंडरू, जोन्हा, सीता, दशम, हिरनी, पंचघाघ और लोध जलप्रपात के पर्यटनकर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकिशोर प्रसाद और संचालन सोहन बेक ने किया। मौके पर योगेश्वर अहीर, नंदराम पूर्ति, दुर्गा भेंगरा, राजेंद्र महतो, सुशांत लोहरा, देवेंद्र सिंह, वीर सिंह पुरती, नागेश्वर बेदिया, हरिचरण बेदिया, रंजन कुमार बेदिया, सोहन बेक, महेश्वर बेदिया, वचन नाग, लालो देवी, कौशल्या देवी, मेघनाद बेदिया और सुधीर नाग आदि मौजूद थे।