ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीराज्य की जनता पर्यटन की ब्रांड अंबेसडर: बाउरी  

राज्य की जनता पर्यटन की ब्रांड अंबेसडर: बाउरी  

पर्यटन दिवस के पूर्व राज्य में 16-27 सितंबर तक पर्यटन पर्व देखो अपना देश का आयोजन किया गया है। मंगलवार को होटल बिरसा विहार में पर्यटन पर्व के लिए आयोजित कार्यक्रम में मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि...

राज्य की जनता पर्यटन की ब्रांड अंबेसडर: बाउरी  
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीWed, 19 Sep 2018 01:35 AM
ऐप पर पढ़ें

पर्यटन दिवस के पूर्व राज्य में 16-27 सितंबर तक पर्यटन पर्व देखो अपना देश का आयोजन किया गया है। मंगलवार को होटल बिरसा विहार में पर्यटन पर्व के लिए आयोजित कार्यक्रम में मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड पर्यटन के क्षेत्र में अन्य राज्यों के मुकाबले बेहतर है। यहां हिन्दू, बौद्ध, जैन हर तरह के लोगों के लिए पर्यटन क्षेत्र है। यहां धार्मिक, प्राकृतिक, फॉल, नदी, जंगल, माइनिंग टूरिज्म है। 
मंत्री ने कहा कि झारखंड पर्यटन का ब्रांड अंबेसडर यहां की सवा तीन करोड़ की जनता है। उन्होंने बताया कि यहां के सभी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सरकार ने पर्यटन नीति बना कर इसे और आगे बढ़ाने का काम किया है। अब झारखंड के स्थानीय युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि युवा एडवेंचर के कारण कई फॉल में दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं, जिससे देश और राज्य का नुकसान हो जाता है। उन्होंने सभी पर्यटकों से आग्रह किया कि वे फॉल में चिन्हित एक निश्चित जगह से आगे न जायें। 
पर्यटन सचिव मनीष रंजन ने बताया जल्द ही पर्यटन के वेबसाइट पर क्विज का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन पर्व का इस वर्ष का उद्देश्य है, देखो अपना देश। इस कार्यक्रम के तहत विभाग की मंशा है कि स्थानीय लोग के साथ देश के अन्य लोगों को भी झारखंड के पर्यटन स्थल, कला संस्कृति, यहां के व्यंजन आदि की जानकारी मिल सके। वहीं झारखंड सरकार कैलाश मानसरोवर के यात्रियों को एक लाख रुपये की राशि दे रही है। ताकि झारखंड के ज्यादा से ज्यादा भक्त कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर सके। उन्होंने बताया कि एक महीने के अंदर एक फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का आयोजन भी नवंबर में होगा। 
पर्यटन निदेशक संजीव कुमार बेसरा ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि पखवाड़े के दौरान रांची, हजारीबाग, देवघर आदि पर्यटन क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। टूर एंड ट्रेवल्स को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।

एक से होगा शरद महोत्सव 
जेटीडीसी के एमडी राजीव रंजन ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि नेतरहाट में शरद उत्सव का आयोजन इस वर्ष भी किया जा रहा है। एक अक्तूबर से शरद महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इस बार नेतरहाट में टेंट सिटी बनाया जा रहा है।  उत्सव में हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होता है। झारखंड के जायका का स्वाद भी मिलेगा। इस बार के उत्सव में रॉक क्लाइम्बिंग, वाटर स्पोर्ट्स, रोप क्लीम्बलिंग बाइसाइकिल टूरिज्म आदि का योजन किया जा रहा है। इस वर्ष से ही नेतरहाट महोत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें