मंत्री को मौलाना आजाद के जीवन पर आधारित पुस्तक भेंट की
रांची में माही संस्था ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर मंत्री हफीजुल हसन को एक पुस्तक भेंट की। इस पुस्तक में अब्दुल रज्जाक मलिहाबादी द्वारा मौलाना आजाद के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन है, जिसमें उनके ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष और स्वतंत्रता संग्राम का चित्रण शामिल है।

रांची, प्रमुख संवाददाता। देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर बुधवार को माही संस्था ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन को एक पुस्तक भेंट की। संस्था के संयोजक इबरार अहमद ने पुस्तक मंत्री को सौंपी। यह पुस्तक कवि अब्दुल रज्जाक मलिहाबादी द्वारा रचित है और इसमें मौलाना आजाद की कहानी, उन्हीं की जुबानी में दर्ज है। यह कृति मौलाना आजाद के स्वयं के शब्दों में उनके जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को बयां करती है। इसमें ब्रिटिश शासन के खिलाफ उनके प्रारंभिक संघर्ष, पत्रिकाओं 'अल-हिलाल' और 'अल-बलाग' के माध्यम से किया गया राष्ट्रवादी जागरण, और स्वतंत्रता संग्राम की अनगिनत घटनाओं का जीवंत चित्रण किया गया है।
मौके पर जाफरिया मस्जिद के इमाम व खतीब मौलाना तहजीबुल हसन रिजवी, मुस्तकीम आलम समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




