रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच करने पहुंची पुलिस
रांची में ईमेल के जरिए फिर से बम की धमकी दी गई है। सिविल कोर्ट में धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस और बम डिस्पोजल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सुरक्षा के तहत कोर्ट परिसर में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची में एक बार फिर ईमेल के जरिए बम की धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। रांची के सिविल कोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस के साथ झारखंड जगुआर की बीडीएस यानी बम डिस्पोजल टीम पहुंची। पूरे कोर्ट परिसर की सघन जांच शुरू कर दी गई। टीम चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि जांच पड़ताल में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिला।
इसके बाद शाम में पुलिस की टीम लौट गई। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


