सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, बम निरोधक दस्ता ने ली तलाशी

Feb 28, 2026 09:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में एक बार फिर ईमेल के जरिए सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते ने कोर्ट परिसर की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीएसपी ने बताया कि ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी।

सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, बम निरोधक दस्ता ने ली तलाशी

रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची में एक बार फिर ईमेल के जरिए सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरा ईमेल आने के बाद पूरे सिविल कोर्ट परिसर की बम निरोधक दस्ते के द्वारा तलाशी ली गई। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सिविल कोर्ट परिसर की जांच की। कोर्ट रूम समेत पूरे इलाकों में बम निरोधक दस्ता ने बम को खंगाला। लेकिन, कुछ नहीं मिला। एहतियात के तौर पर सिविल कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीएसपी ने बताया कि एक ईमेल के माध्यम से रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर से बम उड़ाने की धमकी दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।