ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीझारखंड की चर्चित घटना पर बॉलीवुड में बनेगी फिल्म

झारखंड की चर्चित घटना पर बॉलीवुड में बनेगी फिल्म

झारखंड की राष्ट्रीय स्तर पर हुई चर्चित घटना पर बॉलीवुड में फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है। तेज किरण प्रोडक्शन मुंबई के बैनर तले बंच ऑफ स्टोरिज फिल्म की शूटिंग के लिए सोमवार को फिल्म निर्देशक रंजन...

झारखंड की चर्चित घटना पर बॉलीवुड में बनेगी फिल्म
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 05 Dec 2017 12:46 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की राष्ट्रीय स्तर पर हुई चर्चित घटना पर बॉलीवुड में फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है। तेज किरण प्रोडक्शन मुंबई के बैनर तले बंच ऑफ स्टोरिज फिल्म की शूटिंग के लिए सोमवार को फिल्म निर्देशक रंजन सिंह राजपूत रांची पहुंचे। उन्होंने बताया कि आकाशवाणी रांची के सुनील बादल के उपन्यास ‘आखिरी कोशिश पर फिल्म बनायी जाएगी। फिल्म की ज्यादतर शूटिंग झारखंड में होगी, बाकी मुंबई में की जाएगी। मुख्य भूमिकाओं में बॉलीवुड स्टार के साथ प्रदेश के कई कलाकार होंगे। फिल्म की कहानी अन्याय व शोषण से जुड़ी है, इससे जुड़ी संघर्ष की कहानी दिखायी जाएगी। फिल्म में एक्शन के साथ-साथ थ्रिलर का भी आनंद दर्शक लेंगे। फिलहाल स्क्रीन टेस्ट ऑडिशन व प्री प्रोडक्शन के साथ स्क्रीनप्ले पर काम चल रहा है। लेखक सुनील बादल ने इस पर काफी रिसर्च करके इसी स्क्रिप्ट तैयार की है। इसे कई भाषाओं में प्रकाशित करने की भी तैयारी चल रही है। फिल्म के लिए लेखक ने अपनी स्वीकृति दे दी है, जिससे फिल्म राइट्स की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। 2018 में शूटिंग आरंभ होगी और 2019 में फिल्म रिलीज करने की योजना है। प्रोडक्शन कंपनी ने बताया कि इस फिल्म को फिल्म फेस्टिवल में भी भेजने की तैयारी होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें