Ranchi News: तीन दिनों लापता भुंदुल का शव तालाब से बरामद
Ranchi News: बिहार के बेड़ो में 11 सितंबर से लापता 50 वर्षीय भुंदुल बड़ाइक का शव रविवार को हरिहरपुर जामटोली गांव के बोका टिकरा तालाब में मिला। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो में 11 सितंबर की शाम से लापता 50 वर्षीय भुंदुल बड़ाइक का शव रविवार सुबह थाना क्षेत्र के हरिहरपुर जामटोली गांव स्थित सरना स्थल के समीप बोका टिकरा तालाब में तैरता मिला। ग्रामीणों ने शव देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलने पर बेड़ो थाना प्रभारी कफील अहमद, एसआई उत्तम पासवान और एएसआई आशीष रंजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। जानकारी के अनुसार बेड़ो बस्ती निवासी भुंदुल बड़ाइक 11 सितंबर की शाम करीब छह बजे अचानक लापता हो गए थे।
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद रात में ही पुलिस को सूचना दी गई थी। शव मिलने की जानकारी पर बेड़ो की मुखिया सुशांति भगत, झामुमो के मुन्ना बड़ाईक, शिवसेना प्रखंड प्रमुख बजरंग गोप, शिवसेना युवा प्रमुख अपूर्व लाल खन्ना, दीपक गोप, बलकु बड़ाइक, बुधुवा उरांव, चरवा उरांव, संतोष उरांव, बासु उरांव समेत दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे।

