ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीदिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रखंडवार लगेगा कैंप

दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रखंडवार लगेगा कैंप

रांची जिला सर्वजन पेंशन योजना से शत प्रतिशत दिव्यांगों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रखंडवार कैंप लगाकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया...

दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रखंडवार लगेगा कैंप
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 04 Feb 2023 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची, संवाददाता। रांची जिला सर्वजन पेंशन योजना से शत प्रतिशत दिव्यांगों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रखंडवार कैंप लगाकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। रांची डीसी ने सिविल सर्जन को तिथिवार कैंप लगाने को कहा है। योजना से 5 वर्ष व अधिक आयु वर्ग के 40 फीसद दिव्यांगता वालों को प्रमाण-पत्र मिलने पर योजना का लाभ दिया जाता है।

मतदाता सूची के अनुसार रांची जिला में 18 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 27359 है। इसमें 17139 दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से लाभान्वित किया जा चुका है। अभी कुल 10220 दिव्यांग मतदाता सर्वजन पेंशन योजना से वंचित हैं। जिला के सभी प्रखंडों के बीडीओ सीओ को सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि शत-प्रतिशत दिव्यांग व्यक्तियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया जा सके। समाज कल्याण पदाधिकारी कैंप के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें