Ranchi News: जलजमाव से त्रस्त दुकानदार विधायक से मिले
Ranchi News: रातू ब्लॉक रोड में जलभराव से त्रस्त दुकानदार मिले विधायक नवीन जायसवाल से थोड़ी सी बारिश में भी सड़क और बाजार के जलमग्न होने से परेशान रातू ब्लॉक रोड क

Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय से काठीटांड़ जाने वाली सड़क पर हल्की बारिश में भी सड़क और बाजार के जलमग्न होने से परेशान ब्लॉक रोड के दुकानदारों और नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को विधायक नवीन जायसवाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ब्लॉक रोड में वर्षों से जल निकासी की समस्या बनी हुई है। थोड़ी सी बारिश होते ही सड़क और बाजार जलमग्न हो जाते हैं, जिससे आम लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी होती है। पैदल चलने वालों, खासकर महिलाओं को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। दुकानदारों ने जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की।
आवश्यक कार्रवाई करने का मिला आश्वासनविधायक नवीन जायसवाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा कर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, ताकि भविष्य में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


