मांडर और चान्हो में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण
मांडर थाना चौक के पास मंगलवार को सब्जी बेचनेवालों के बीच कंबल बांटे गए। जिला परिषद सदस्य विनोदित तिग्गा और समाजसेवी रबुल अंसारी ने जरूरतमंदों को कंबल भेंट किए। उन्होंने कहा कि सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। इससे बुजुर्गों को ठंड से राहत मिलेगी। चान्हो में भी कंबल वितरण किया गया।

मांडर/चान्हो, प्रतिनिधि। मांडर थाना चौक के पास फुटपाथ पर सब्जी बेचनेवालों के बीच मंगलवार को कंबल बांटे गए। जिला परिषद सदस्य विनोदित तिग्गा और समाजसेवी रबुल अंसारी ने इन जरूरतमंदों को कंबल भेंट किए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। फुटपाथ किनारे दुकान लगानेवाले बुजुर्ग महिला और पुरुष देर शाम तक वहां बैठे रहते हैं, ऐसे में कंबल मिलने से उन्हें ठंड से काफी राहत मिलेगी। मौके पर अर्जुन उरांव, अख्तर अंसारी, अनवर अंसारी, शमसूल अंसारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। उधर, चान्हो के जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी ने भी तरंगा पंचायत के जंगल से सटे गांव इटवाटांड़ में सेवा कार्य किया।
उन्होंने वहां दो दर्जन से भी अधिक ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


