टेंडर ग्राम में 150 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण
Jan 15, 2026 09:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
कांके में मनातू पंचायत के टेंडर ग्राम में आदर्श स्वयं सहायता समूह ने 150 जरूरतमंद वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगों के बीच कंबल बांटे। इस कार्यक्रम में कांके सीओ अमित कुमार भगत और लता देवी मुख्य अतिथि रहे। ठंड को देखते हुए इस सहायता का आयोजन किया गया था।

कांके, प्रतिनिधि। मनातू पंचायत के टेंडर ग्राम में आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह ट्रस्ट द्वारा गुरुवार को 150 जरूरतमंद वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगों के बीच कंबल बांटा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांके सीओ अमित कुमार भगत और विशिष्ट अतिथि लता देवी उपस्थित थीं। अध्यक्ष अनूप कुमार महतो ने बताया कि आदिवासी बहुल इस गांव में ठंड को देखते हुए सहायता पहुंचाई गई है। मौके पर कोषाध्यक्ष उमेश कुमार, अजीत कुमार उर्फ गुड्डू बड़ाइक, अर्जुन महतो उर्फ बल्लू, सदानंद सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, प्रभु दयाल मुंडा, कालीचरण मुंडा, मिंटू उरांव आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



