ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीभाजपा की पर्यटन विकास यात्रा 27 को निकलेगी

भाजपा की पर्यटन विकास यात्रा 27 को निकलेगी

भाजपा की पर्यटन विकास यात्रा 27 सितंबर को धुर्वा स्थित जगरनाथपुर मंदिर से निकलेगी। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे पर्यटन विकास कार्यों का जमकर प्रचार एवं प्रसार होगा। यह यात्रा आगामी लोकसभा...

भाजपा की पर्यटन विकास यात्रा 27 को निकलेगी
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीSun, 09 Sep 2018 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा की पर्यटन विकास यात्रा 27 सितंबर को धुर्वा स्थित जगरनाथपुर मंदिर से निकलेगी। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे पर्यटन विकास कार्यों का जमकर प्रचार एवं प्रसार होगा। यह यात्रा आगामी लोकसभा चुनाव में जीत के लिए मील का पत्थर साबित होगी। यह बातें भाजपा झारखंड के प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र ने कही। मिश्र पर्यटन प्रकोष्ठ के 14 जिले के संयोजकों व सह संयोजकों को रविवार को अपर बाजार स्थित केडिया भवन स्कवायर में आयोजित बैठक में संबोधित कर रहे थे। 
विश्व पर्यटन दिवस पर 29 सितंबर को निकलनेवाली पर्यटन विकास यात्रा की योजना को कार्य रूप देने के लिए बैठक बुलाई गई थी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक बीके नारायण ने कहा कि पर्यटन के प्रति जागरुकता पैदा करने एवं पर्यटन स्थलों के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने गंगा बहाया है। आंजनधाम, मलूटी मंदिर, रजरप्पा मंदिर, बाबा नगरी, देवघर, पतरातू डैम के विकास के लिए करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं। 
बैठक में 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक की पर्यटन विकास की पूर्ण योजना बनी। पर्यटन विकास यात्रा जगरनाथपुर धुर्वा से शुरू होकर आंजन ग्राम गुमला, बाबा बंशीधर नगर उंटारी, चंदवा देवी मंदिर, भद्रकाली मंदिर इटखोरी, रजरप्पा देवी मंदिर रामगढ़, मलुटी मंदिर दुमका, मैथन धनबाद होते हुए एक अक्तूबर को डिमना नाला जमशेदपुर में समाप्त होगा। बैठक की अध्यक्षता संयोजक बीके नारायण ने की। इनके अलावा राजन सिंह, रवि सिन्हा, रंजय कुमार सिंह, विनीत लाल, अशोक कुमार यादव,अरविन्द सिंह, पंचम चौधरी, जयप्रकाश पांडेय, शशि पांडेय, ठाकुर सिंह, उमेश कुमार सिंह, मथुरा राम के अलावा रांची से पंकज सिंह, अनिल कुमार, संजीव कुमार और शंकुतला जायसवाल सहित कई सदस्य मौजूद थे। सहसंयोजक पंकज सिंह को पर्यटन विकास यात्रा प्रमुख बनाया गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें