
जीएसटी बदलाव से आम जनता को बड़ी राहत : धीरज
भाजपा रांची जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो ने जीएसटी सुधार का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आम जनता, महिलाओं और व्यापारियों को फायदा होगा। जीएसटी से आर्थिक विकास तेज...
अनगड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा रांची जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी सुधार का स्वागत किया है। उन्होंने गोंदलीपोखर में प्रेसवार्ता कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को नवरात्र का तोहफा मिला है। आम जनता, महिला, युवाओं और व्यापारियों को सीधा फायदा होगा। जीएसटी सुधार से आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी, निवेश और मांग में वृद्धि होगी तथा देश की अर्थव्यवस्था अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ेगी। दैनिक जीवन की उपयोगी वस्तुओं की दाम घटेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, प्रभुदयाल बड़ाइक, प्रीतम साहू, रितेश उरांव, जिला मंत्री माधुरी देवी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नरेश साहू, मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, रामनाथ महतो, एसटी मोर्चा महामंत्री संजय नायक, अनिरुद्ध पांडेय और विवेक मिश्र आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




