भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा जल्द
जिला से लेकर मंडल तक बनेगी कमेटी, आदित्य साहू करेंगे अपनी टीम का ऐलान, प्रदेश में कुछ पदाधिकारियों को मिलेगी प्रोन्नति

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू अपनी टीम की घोषणा जल्द ही करेंगे। इसके लिए पार्टी स्तर पर मंथन होने लगा है। जानकारी के मुताबिक, मार्च महीने में प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों का ऐलान हो सकता है। नई कमेटी में पूर्व में प्रदेश कमेटी में रहे कुछ चेहरों को प्रोन्नति मिल सकती है। पार्टी में प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता वाले कार्यकाल में नहीं हो पायी थी। इस बार जिला पर्यवेक्षकों ने जिलों से वैसे नेताओं की सूची तैयार कर ली, जिन्हें प्रदेश कार्यसमिति के लिए प्रस्तावित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश भाजपा के तकरीबन आधा दर्जन जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा नहीं हो पायी थी, उन जिलों में भी जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी।
जिला व मंडल में भी गठित हो जाएगी कमेटीजानकारी के मुताबिक, मार्च माह में प्रत्येक जिला व मंडल में कमेटी गठित हो जाएगी। जिला स्तर के साथ-साथ मंडल के पदाधिकारियों के साथ-साथ कार्यसमिति सदस्यों का ऐलान कर दिया जाएगा। इसकी भी तैयारी पूरी हो चुकी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


