टीएमसी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
भाजपा एसटी मोर्चा ने रांची में ममता बनर्जी का पुतला दहन कर टीएमसी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान की निंदा की। एसटी मोर्चा के अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि यह टीएमसी सरकार की मानसिकता को दर्शाता है और भाजपा इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी।

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा एसटी मोर्चा ने रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर टीएमसी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर टीएमसी सरकार की कड़ी आलोचना की। भाजपा रांची महानगर एसटी मोर्चा द्वारा फिरायालाल चौक पर ममता बनर्जी का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि देश की राष्ट्रपति के साथ हुआ व्यवहार बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह न केवल देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है, बल्कि पूरे आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य भी है।उन्होंने
कहा कि यह घटना टीएमसी सरकार की मानसिकता को दर्शाती है, जो आदिवासी समाज के सम्मान और देश की संवैधानिक मर्यादाओं की लगातार अनदेखी कर रही है। भाजपा इस तरह के अपमान को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी और राज्य सरकार से इस पर जवाब और माफी की मांग करती है। विरोध प्रदर्शन में आरती कुजूर, अशोक बड़ाईक, रवि मुंडा, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, संजय टोप्पो, अजीत कच्छप, नरेश पाहन, संजीव चौधरी, बालसाय महतो, गुंधरा उरांव, आनंद वर्मा, अशोक मिश्रा, रणधीर सिंह, कुंदन सिंह, सुभाष अग्रवाल, राम लगन राम, शंकर करमाली सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


