Ranchi News: भाजपा एसटी मोर्चा ने किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
Ranchi News: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने लालखंटगा पंचायत सचिवालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षों और पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया। नेताओं ने आदिवासी युवाओं और महिलाओं को जोड़ने, संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करने की अपील की। कार्यक्रम में कई स्थानीय पदाधिकारी शामिल थे।

Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से गुरुवार को लालखंटगा पंचायत सचिवालय में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षों और पदाधिकारियों का अभिनंदन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बुधराम बेदिया ने और संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रितेश उरांव ने किया। इस दौरान एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनी टोप्पो, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बाजपेयी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जैलेन्द्र कुमार और प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य
सनी टोप्पो ने बूथ स्तर तक आदिवासी युवाओं और महिलाओं को जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में पूरी मजबूती के साथ उतरकर पार्टी की झोली में रिकॉर्ड सीटें डालेंगे और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।
नेताओं का योगदान
मनोज वाजपेयी और जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस सोच और सपने के साथ इस राज्य का निर्माण किया था, वह सपना आज भी अधूरा है। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने और पंचायत चुनाव जीतकर संगठन को मजबूती देने का आह्वान किया। आरती कुजूर ने महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और आम जनता को हो रही दिक्कतों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाने की बात कही। मौके पर एसटी मोर्चा के प्रभारी नकुल तुर्की, मंडल अध्यक्ष गणेश तिग्गा, गायत्री मुंडा, सुनीता कश्यप, प्रमोद कुमार सिंह, गोरखनाथ सिंह सहित मंडल स्तर के दर्जनों पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।


