नगड़ी में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

नगड़ी में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और कार्यशैली की

नगड़ी में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू

पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी और केदार महतो ने किया, जबकि अध्यक्षता नगड़ी मंडल अध्यक्ष रितेश राज ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, विचारधारा और कार्यशैली की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पार्टी के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से अधिक सशक्त, अनुशासित और सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में चुड़ामनी महतो, विंध्याचल महतो, राकेश केशरी, जय किशन महतो, विकास उरांव, आनंद महतो, रोपना उरांव, सन्नी टोप्पो, अखिलेश केशरी, राजपाल साहू, बिजू महतो, मधुबाला देवी, सोनी देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।