ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीजनता की पसंद भाजपा, सच होगा 65 पार का नारा

जनता की पसंद भाजपा, सच होगा 65 पार का नारा

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की मुरीद है। आप अगर तैयार हैं तो झारखंड में पार्टी के 65 पार का सपना पूरा हो जाएगा। वे...

जनता की पसंद भाजपा, सच होगा 65 पार का नारा
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 05 Oct 2019 02:37 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की मुरीद है। आप अगर तैयार हैं तो झारखंड में पार्टी के 65 पार का सपना पूरा हो जाएगा। वे हजारीबाग और बोकारो में अलग-अलग कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद थे। हजारीबाग से बोकारो जाने के दौरान दोनों नेताओं ने रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका की भी पूजा-अर्चना की।

हजारीबाग में आयोजित उत्तरी छोटानागपुर बूथ सह शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन में नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारे पास शक्तिशाली नेतृत्व है। इसके अलावा नीति भी है और नीयत भी। उन्होंने हाउडी मोदी कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि अमेरिका में पूरी दुनिया ने भारत की ताकत देखी।

उधर, बोकारो के चंदनकियारी के चंडीपुर मैदान में आयोजित सभा में नड्डा ने कहा कि पांच वर्षों में भारत और झारखंड की तस्वीर बदली है। पीएम मोदी ने देश को मजबूत किया है। अमेरिका की राजनीति में भी भारत का दबदबा बढ़ा है। यूएनओ में पीएम के 17 मिनट के भाषण को दुनिया ने देखा। मंदी की आहट हुई तो सरकार ने कई कड़े फैसले लिए। जम्मू-काश्मीर में आम जनता के साथ भेदभाव था, जिसे समाप्त किया गया। जम्मू-काश्मीर से धारा 370 हटाना सरकार का अच्छा कदम है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें