ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीअमित शाह के आगमन की तैयारी में जुटी भाजपा

अमित शाह के आगमन की तैयारी में जुटी भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 सितंबर को तीन दिवसीय दौरे पर रांची आ रहे हैं। भाजपा के प्रदेश नेता और पदाधिकारी इसकी तैयारी में जुट गये हैं। उनके तीन दिन के कार्यक्रम की जिम्मेदारी पार्टी के...

अमित शाह के आगमन की तैयारी में जुटी भाजपा
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 13 Sep 2017 01:16 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 सितंबर को तीन दिवसीय दौरे पर रांची आ रहे हैं। भाजपा के प्रदेश नेता और पदाधिकारी इसकी तैयारी में जुट गये हैं। उनके तीन दिन के कार्यक्रम की जिम्मेदारी पार्टी के अलग-अलग पदाधिकारियों, जिला व मोर्चा को दिया गया है। कार्यक्रम की तैयारी की लगातार मॉनिटरिंग चल रही है और तैयारी की समीक्षा के लिए बैठकों का दौर जारी है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को भाजपा महानगर की बैठक हुई। इसमें संगठन महामंत्री धर्मपाल शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने की। उन्होंने अमित शाह के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक की तैयारी की समीक्षा की। रांची महानगर द्वारा हिनू चौक से प्रदेश कार्यालय तक मानव श्रृंखला बनाया जाएगा। मंडल अध्यक्षों को इसे सुनिश्चत करने के लिए कहा गया। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष 17 सितंबर को अरगोड़ा में स्वच्छता कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की भी समीक्षा हुई। धर्मपाल ने कहा कि संख्या के साथ अनुशासन बहुत जरूरी है। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि कार्यक्रम को यादगार बनाना सबकी सामूहिक जिम्मेवारी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, नवीन जयसवाल, आशा लकड़ा, जीतूचरण राम, संजीव विजयवर्गीय ने भी अपने सुझाव दिए। बैठक का संचालन केके गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन राजू सिंह ने किया। इस मौके पर हरविंदर सिंह बेदी, जनार्दन शाह, वरूण साहु, मंजू चौधरी, पंकज वर्मा, अजय अग्रवाल, मुकेश सिंह, बसंत दास सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद थे। भाजपा महिला मोर्चा की भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह ने की। इस बैठक में भी संगठन महामंत्री धर्मपाल, महामंत्री दीपक प्रकाश, उपाध्यक्ष उषा पांडेय, मोर्चा प्रभारी प्रिया सिंह ने स्वागत से संबंधित सुझाव दिए। बैठक में काजल प्रधान, पुनीता राय, रूपलक्ष्मी मुंडा समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें