Ranchi News: ओरमांझी में पेपर लीक के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: भारतीय जनता पार्टी द्वारा ओरमांझी में जेएसएससी जेपीएससी परीक्षा के पेपर लीक के खिलाफ मसाल जुलूस निकाला गया। अध्यक्ष शंकर महतो के नेतृत्व में यह जुलूस लाल बहादुर शास्त्री चौक से शुरू हुआ। पार्टी ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी ओरमांझी मंडल द्वारा शुक्रवार को जेएसएससी जेपीएससी परीक्षा का पेपर लीक मामले को लेकर मसाज जुलूस निकाला गया। मसाल जुलूस का नेतृत्व अध्यक्ष शंकर महतो के किया। जुलूस लाल बहादुर शास्त्री चौक से प्रखंड कार्यालय पहुंचा। वहां से वापस शास्त्री चौक पहुंचा। जहां पार्टी ने सरकार से मांग किया कि परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शिता बनाया जाए। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो तथा अभ्यर्थियों के साथ न्याय किया जाए। मसाल जुलूस में मुख्य रूप से अमरनाथ चौधरी, मानकी राजेंद्र साही, सिकन्दर महतो, अलखनाथ महतो, शशि मेहता, राजधाम साहू,राजेश गुप्ता, संतोष गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल थे।


