किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर भाजपा का धरना

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर भाजपा का धरना पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही

किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर भाजपा का धरना

ओरमांझी, प्रतिनिधि। असमय हुई बारिश और ओलावृष्टि में किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग को लेकर भाजपा ओरमांझी मंडल ने सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप एक दिनी धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही शामिल हुए। किसानों की समस्याओं को लेकर अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। धरना स्थल पर पहुंचे अंचल अधिकारी ने आश्वासन दिया कि किसानों के नुकसान का यथाशीघ्र मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, मानकी राजेंद्र साही, अमरनाथ चौधरी, रणधीर कुमार चौधरी, राजधानी साहू, अलखनाथ महतो, मंडल अध्यक्ष शंकर महतो सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।