
चाईबासा मामले में भाजपा ने दिया धरना
रांची में भाजपा ने सदर अस्पताल में थैलीसीमिया पीड़ित आदिवासी बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने की घटना के खिलाफ धरना दिया। भाजपा नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायक सीपी सिंह सहित कई नेताओं ने इस अमानवीय घटना की निंदा की।
रांची। विशेष संवाददाता चाईबासा सदर अस्पताल में थैलीसीमिया पीड़ित आदिवासी बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने की घटना के खिलाफ रांची महानगर भाजपा ने सदर अस्पताल में सोमवार को धरना दिया। धरना का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने दोषी अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। धरना को विधायक सीपी सिंह, वरुण साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो, प्रतुल शाहदेव, प्रदीप सिन्हा, संदीप वर्मा, राफिया नाज सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि यह घटना अमानवीय और शर्मनाक है, जो राज्य की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को उजागर करती है।
भाजपा ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। धरना के बाद भाजपा रांची महानगर के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




