किसानों के मुद्दे पर भाजपा का धरना-प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

भाजपा ने किसानों से वादाखिलाफी के आरोप के साथ दिया धरना किसानों के मुद्दे पर

किसानों के मुद्दे पर भाजपा का धरना-प्रदर्शन

बुढ़मू, प्रतिनिधि। किसानों के साथ हेमंत सरकार की कथित ढुलमुल नीति और वादाखिलाफी के विरोध में मंगलवार को भाजपा के बुढ़मू और ठाकुरगांव मंडल के संयुक्त नेतृत्व में बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही और पूर्व विधायक जेसी राम समेत अन्य नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया, जिसका भाजपा लगातार विरोध कर रही है। धरना-प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर से प्रखंड मुख्यालय तक आक्रोश रैली निकाली।

इसके बाद किसानों की समस्याओं और मांगों से संबंधित मांगपत्र बीडीओ धीरज कुमार के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा गया। कार्यक्रम में मनोज वाजपेयी, जगलाल महतो, संतोष यादव, मनोज साहू, रामकुमार दुबे, हरदेव साहू, हरजीवन साहू, तारकेश्वर भारती, जय साहू, प्रदीप साहू समेत कई भाजपा कार्यकर्ता और किसान मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।