किसानों की मांगों को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

भाजपा सिल्ली, पतराहातू एवं रामपुर मंडल ने मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने किसानों की समस्याएं उठाई और राज्य सरकार पर वादे न निभाने का आरोप लगाया। किसानों की फसल बर्बाद होने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई सहायता नहीं मिली। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा।

किसानों की मांगों को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन

सिल्ली, प्रतिनिधि। भाजपा सिल्ली, पतराहातू एवं रामपुर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सिल्ली प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा रांची जिला पूर्वी के जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने किया, जबकि अध्यक्षता सिल्ली मंडल अध्यक्ष अंबुज रजक ने की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए किसानों की समस्याओं को उठाया। किसानों की अनदेखी का लगाया आरोप:

किसानों की समस्याएँ

धरना को संबोधित करते हुए विनय महतो धीरज ने कहा कि हेमंत सरकार ने सत्ता में आने से पहले किसानों से कई बड़े वादे किए थे, लेकिन आज तक उन वादों को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद हो गई, लेकिन अब तक प्रशासन का कोई अधिकारी किसानों की सुध लेने नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने का वादा किया था, लेकिन न तो निर्धारित दर पर खरीद हुई और न ही खरीदे गए धान का भुगतान समय पर किया गया।

आंदोलन की चेतावनी

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र महतो ने कहा कि सरकार की कृषि ऋण माफी और सिंचाई व्यवस्था से जुड़े वादे केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपने अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा तथा प्रखंड मुख्यालय में तालाबंदी और अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।

राज्यपाल को ज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को सौंपा। कार्यक्रम का संचालन पतराहातू मंडल अध्यक्ष भगीरथ महतो ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रामपुर मंडल अध्यक्ष अमित बेदिया ने किया। मौके पर पूर्णिमा सिंहदेव, नरेश साहू, साधुचरण महतो, वीणा देवी, पंकज महतो, हरिराम लोहरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

भाजपा ने धरना-प्रदर्शन कब किया?
भाजपा ने धरना-प्रदर्शन मंगलवार को किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।