भाजपा बेड़ो व नरकोपी ने बेड़ो में किया धरना प्रदर्शन
भाजपा बेड़ो और नरकोपी मंडल ने बेड़ो प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार से बिजली, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं में सुधार की मांग की। उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने और जर्जर सड़क की मरम्मत की भी मांग की। कार्यक्रम में कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

बेड़ो, प्रतिनिधि। भाजपा बेड़ो और नरकोपी मंडल ने सोमवार को बेड़ो प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रिपुसुदन साहू, पिंकी खोया और राजकुमार वर्मा आदि ने अपने विचार रखे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के साथ-साथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय को कार्य के प्रति गंभीर होने और कार्यशैली में बदलाव लाने की बात कही। धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत जनसमस्याओं में सुधार की मांग उठाई। साथ ही अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने तथा केशा मोड़ से बारीडीह पुल तक जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
कार्यक्रम में भाजपा बेड़ो और नरकोपी मंडल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी मनोज कुमार साहू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री आनंद साहू ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


