भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया संगठन सशक्तीकरण का प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

भारतीय जनता पार्टी के खूंटी जिला कार्यालय में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें खूंटी नगर मंडल, ग्रामीण मंडल और मारंगहादा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने संगठनात्मक कार्यों और भाजपा की नीतियों पर मार्गदर्शन दिया। कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया संगठन सशक्तीकरण का प्रशिक्षण

खूंटी, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भाजपा के खूंटी नगर मंडल, खूंटी ग्रामीण मंडल एवं मारंगहादा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री निखिल कंडुलना ने किया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान वक्ताओं ने संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा, कार्यकर्ता दायित्व, जनसंपर्क और संगठन विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला में कृपासिंधु बेहरा, अरुण चंद्र गुप्ता, दीपक तिग्गा, लक्ष्मी बाखला एवं संतोष त्रिपाठी ने अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण देते हुए कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों की बारीकियों से अवगत कराया।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आम लोगों के बीच पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों और अभियानों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत होते हैं।कार्यक्रम में खूंटी नगर मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार, खूंटी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रुक्मिला सारू, मारंगहादा मंडल अध्यक्ष मुचिराय मुंडा, एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री सुदर्शन भोक्ता, बासमती देवी, साकेत कुमार, विक्की राम, सीताराम, अजीत सिन्हा, सुनीता देवी, सुमन पटेल, राड़ी पाहन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।