भाजपाईयों ने देखा पीएम विश्वकर्मा योजना का सीधा प्रसारण
जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता के अध्यक्षता में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ को...

खूंटी, प्रतिनिधि। जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ को प्रोजेक्टर के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के लिए हस्त कामगारों भी मौजूद थे। कामगारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव, राहुल सहदेव, जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, कैलाश राम, जिला कोषाध्यक्ष लव चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश जायसवाल, महावीर, आईटी संयोजक गुलाब महतो, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश महतो, नगर उपाध्यक्ष कंचन सिंह, ओबीसी मोर्चा से शयाम सोनी सहित अन्य उपस्थित थे।
