विधायकों को बाहर ले जाने की जरूरत नहीं : अरूप

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

मतदान के समय ही भाकपा-माले के विधायकों की याद आती, मौजूदा परिस्थितियों में इंडिया गठबंधन दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा

विधायकों को बाहर ले जाने की जरूरत नहीं : अरूप

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाकपा-माले विधायक अरूप चटर्जी ने कहा है कि उनकी पार्टी राज्यसभा चुनाव में झामुमो और कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन कर रही है। सदन में भाकपा-माले के दो विधायक हैं और दोनों पूरी तरह एकजुट होकर इंडिया गठबंधन के साथ खड़े हैं। विधायकों को चुनाव से पहले राज्य से बाहर ले जाने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार को उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य चल रहा है और झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार है। ऐसे में विधायकों को बाहर ले जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी विधायक झारखंड में ही सुरक्षित हैं।

मतदान के समय ही भाकपा-माले के विधायकों की याद आती है, जबकि चुनाव समाप्त होने के बाद सभी उन्हें भूल जाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मौजूदा परिस्थितियों में इंडिया गठबंधन दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी के चुनावी मैदान में उतरने पर भाकपा-माले विधायक ने कहा कि नथवानी पहले भी झारखंड का राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और उनका कई विधायकों से व्यक्तिगत संपर्क है। हालांकि नीतिगत और राजनीतिक मुद्दों पर विधायक इंडिया गठबंधन के साथ ही खड़े हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।