भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित
भाजपा मांडर मंडल की बैठक भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित हर माह नियमित बैठक

मांडर, प्रतिनिधि। भाजपा मांडर मंडल की कार्यसमिति की बैठक रविवार को शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दिनेश गुप्ता ने किया। बैठक में राष्ट्रीय निर्देशों के तहत हर माह 1 से 7 तारीख के बीच कार्यसमिति की नियमित बैठक करने पर जोर दिया गया। साथ ही ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने और ऐप के माध्यम से अपलोड करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा प्रदेश में विभिन्न विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, विजय खलखो, सुलता कुमारी, अयोध्या सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


