BJP Leader Babulal Marandi Praises PM Modi s Mann Ki Baat for Inspiring Unity and Progress बदलते भारत की गाथा है मन की बात कार्यक्रम : बाबूलाल मरांडी, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBJP Leader Babulal Marandi Praises PM Modi s Mann Ki Baat for Inspiring Unity and Progress

बदलते भारत की गाथा है मन की बात कार्यक्रम : बाबूलाल मरांडी

भारत की एकता और श्रेष्ठता को समाज जीवन में बनाए रखने की आवश्यकता, हमारी सांस्कृतिक विविधताएं देश की कमजोरी नहीं बल्कि विशिष्टता, विशेषता

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 29 Dec 2024 07:49 PM
share Share
Follow Us on
बदलते भारत की गाथा है मन की बात कार्यक्रम : बाबूलाल मरांडी

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हर महीने के अंतिम रविवार को दूरदर्शन एवं रेडियो पर किया गया मन की बात संबोधन अत्यंत प्रेरणादायी, महत्वपूर्ण जानकारियों से परिपूर्ण संबोधन होता है। मरांडी ने मन की बात कार्यक्रम के 117वें एपिसोड के प्रसारण सुनने के बाद ये बातें कही। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं को संजोए हुए, उसकी गौरव गाथाओं के साथ सभी क्षेत्रों में भारत की प्रगति, बढ़ते भारत और बदलते भारत की झलक है।

कहा कि आगामी 14 जनवरी से प्रयागराज में लग रहे कुंभ में दिखने वाली भारत की एकता और श्रेष्ठता को समाज जीवन में लगातार बनाए रखने की आवश्यकता है। हमारी विविधताएं देश की कमजोरी नहीं बल्कि विशिष्टता है, विशेषता है। यह देश विविधता में एकता का जीता जगता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को प्रधानमंत्री के आह्वान पर निरंतर चलते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण में योगदान करने के लिए संकल्पित होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति की विश्व पटल पर बढ़ती ताकत, भारत की प्रतिभाओं को मिलता सम्मान भारत को विश्व की अगुवाई के लिए तैयार कर रहा। युवाओं की ताकत 2047 में विकसित भारत के सपनों को साकार करेगी। आज पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा के नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, विधायकगण, कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में जनता के साथ बैठकर सुना।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।