BJP Leader Babloo Marandi Criticizes Jharkhand Government for Renaming Clinics After Mother Teresa राजनीति में निम्न स्तर पर उतरी सरकार : मरांडी, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBJP Leader Babloo Marandi Criticizes Jharkhand Government for Renaming Clinics After Mother Teresa

राजनीति में निम्न स्तर पर उतरी सरकार : मरांडी

झारखंड और आदिवासी अस्मिता को वाजपेयी ने ही पहचान दी, नाम बदलने से ज्यादा जरूरी है स्वास्थ्य व्यवस्था में बुनियादी सुधार

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 25 July 2025 06:50 PM
share Share
Follow Us on
राजनीति में निम्न स्तर पर उतरी सरकार : मरांडी

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में अटल मोहल्ला क्लिनिकों का नाम मदर टेरेसा एडवांस क्लिनिक करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी का नाम हटाकर राज्य सरकार राजनीति के निम्न स्तर पर उतर आयी है। मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह पूछा है कि इसे कृतघ्नता कहा जाए या नैतिक पतन, कि राज्य सरकार ने मोहल्ला क्लिनिक के नाम से अटल बिहारी वाजपेयी का नाम हटाने का निर्णय लिया है? उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में वाजपेयी का योगदान किसी परिचय का मोहताज नहीं है। 1999 में उन्होंने झारखंड की धरती से जनता से वादा किया था कि यदि केंद्र में उनकी सरकार बनी, तो झारखंड के लोगों को एक अलग राज्य का उपहार दिया जाएगा और जैसे ही उनकी सरकार बनी, उन्होंने अपना यह वादा निभाया।

मरांडी ने कहा कि झारखंडवासियों को उनका अधिकार दिलाने में और आदिवासी अस्मिता को अलग पहचान देने में अटल बिहारी वाजपेयी के अटल इरादों की निर्णायक भूमिका रही है। लेकिन हेमंत सरकार ने राजनीति के निम्नतम स्तर को छूते हुए उनके योगदान को अनदेखा कर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी बदहाल है कि गर्भवती महिलाओं को एम्बुलेंस न मिलने के कारण रास्ते में ही प्रसव कराना पड़ रहा है। वृद्ध महिलाओं को खाट पर अस्पताल ले जाया जा रहा है और शवों को ले जाने तक के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं है। परन्तु इन बुनियादी समस्याओं को दूर करने के बजाय सरकार नाम बदलने में व्यस्त है। सरकार ने किया राजनीतिक हित साधने का प्रयास बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाया कि, क्या सरकार यह स्पष्ट कर सकती है कि कैबिनेट के इस निर्णय से स्वास्थ्य व्यवस्था में वास्तविक सुधार होगा? एम्बुलेंस समय पर पहुंचने लगेगी? क्लिनिक में बेहतर इलाज उपलब्ध होगा? उन्होंने कहा यदि सरकार को वास्तव में मदर टेरेसा का सम्मान करना था, तो उनके नाम पर कोई नई योजना लाती, ऐसी योजना जो मरीजों को सहारा और सेवा प्रदान करती, जो स्वयं मदर टेरेसा के जीवन का उद्देश्य था। किन्तु ऐसा न कर सरकार ने यहां भी केवल राजनीतिक हित साधने का प्रयास किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।