ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीहल्ला बोल-पोल खोल कार्यक्रम के तहत भाजपा ने दिया धरना

हल्ला बोल-पोल खोल कार्यक्रम के तहत भाजपा ने दिया धरना

भाजपा नेताओं का कहना है कि भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक राज्य की गरीब जनता और राज्य के हित में है। इससे आम लोगों को लाभ के साथ- साथ विकास भी तेज होगा। विपक्ष इस विधेयक को लेकर भ्रम फैला रहा है। विपक्ष...

भाजपा नेताओं का कहना है कि भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक राज्य की गरीब जनता और राज्य के हित में है। इससे आम लोगों को लाभ के साथ- साथ विकास भी तेज होगा। विपक्ष इस विधेयक को लेकर भ्रम फैला रहा है। विपक्ष...
1/ 2भाजपा नेताओं का कहना है कि भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक राज्य की गरीब जनता और राज्य के हित में है। इससे आम लोगों को लाभ के साथ- साथ विकास भी तेज होगा। विपक्ष इस विधेयक को लेकर भ्रम फैला रहा है। विपक्ष...
भाजपा नेताओं का कहना है कि भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक राज्य की गरीब जनता और राज्य के हित में है। इससे आम लोगों को लाभ के साथ- साथ विकास भी तेज होगा। विपक्ष इस विधेयक को लेकर भ्रम फैला रहा है। विपक्ष...
2/ 2भाजपा नेताओं का कहना है कि भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक राज्य की गरीब जनता और राज्य के हित में है। इससे आम लोगों को लाभ के साथ- साथ विकास भी तेज होगा। विपक्ष इस विधेयक को लेकर भ्रम फैला रहा है। विपक्ष...
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 25 Jun 2018 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा नेताओं का कहना है कि भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक राज्य की गरीब जनता और राज्य के हित में है। इससे आम लोगों को लाभ के साथ- साथ विकास भी तेज होगा। विपक्ष इस विधेयक को लेकर भ्रम फैला रहा है। विपक्ष के दुष्प्रचार से सतर्क रहने की जरूरत है। भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध को देखते हुए सोमवार को रांची महानगर भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ शहर के प्रमुख स्थानों पर धरना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम को हल्ला बोल, पोल खोल नाम दिया गया था।

बरियातू एवं कोकर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद रामटहल चौधरी ने कहा है कि राज्य की गरीब जनता के लिए विद्यालय, अस्पताल, महाविद्यालय एवं जनहित के लिए विभिन्न संस्थानों के निर्माण से ही राज्य का भला होगा। अरगोड़ा, धुर्वा एवं जगन्नाथपुर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड बनने से पहले ही बेचने का काम करने वाले आज राज्य की जनता का हितैषी होने का नाटक कर रहे हैं।उ न्होंने कहा कि आज राज्य सरकार रैयतों को जमीन अधिग्रहण के बदले चार गुणा मुआवजा दे रही है। समय पर कार्य पूरा नही होने पर जमीन भी वापस करेगी एवं रैयतों को मुआवजा भी नही लौटाना पड़ेगा।

कार्यक्रम में हटिया विधायक नवीन जयसवाल, कांके विधायक जीतू चरण राम, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, दीनदयाल वर्णवाल, सत्यनारायण सिंह, गामा सिंह, केके गुप्ता, वरूण साहु, जनार्दन शाह, अजय अग्रवाल, उषा टोप्पो, रमेश सिंह, मुकेश कुमार सिंह, अरविंद सिंह पिंटू, राजेश सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, रामलगन राम, बिनोद महतो, छत्रधारी महतो, जीतन यादव, कामेश्वर सिंह, रामजी प्रसाद, सूरज साहु, बलसाय महतो, विरेन्द्र बहादुर, भोला सिंह एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें