अल्पसंख्यक समाज को जोड़ने में लगी भाजपा
प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और सभी जिला अध्यक्षों की बैठक, बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोगों को सदस्य बनाने का किया आह्वान

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा ने सदस्यता अभियान के जरिए अल्पसंख्यक समाज को जोड़ने की दिशा में काम शुरू किया है। गुरुवार को प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और सभी जिला अध्यक्षों की बैठक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तारीक इमरान की अध्यक्षता में समपन्न हुई। बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश के महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर पार्टी से जोड़े जाने का टास्क दिया गया। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोगों को सदस्य बनाए। संगठन महामंत्री ने कहा कि पार्टी का सदस्यता महापर्व अभियान चल रहा है। इस में सभी समाज की भागीदारी होनी चाहिए, अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता अपने समाज में जाकर बड़ी संख्या में नए लोगों को सदस्य बनाकर पार्टी से जोड़कर इस अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाएं।
प्रदेश महामंत्री अदित्य साहू ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही है और देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं का लाभ सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक समाज के लोगों को मिल रहा है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अल्पसंख्यक समाज के लोगों की दशा और दिशा में बहुत बदलाव आया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए तारीक इमरान ने कहा कि हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि हम सभी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। मोर्चा के प्रभारी सोना खान ने कहा कि सभी जिला अध्यक्ष अपने जिला के मंडल और प्रखंड में जाकर मोर्चा की ओर से सदस्य बनाने का प्रयास करें और समय से पूर्व ही लोगों को सदस्य बनाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।