Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBJP Launches Membership Campaign in Ranchi to Strengthen Organization

भाजपा से जन-जन को जोड़ना आवश्यक : राकेश

सदस्यता अभियान को लेकर लगाया शिविर रांची। वरीय संवाददाता भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 28 Dec 2024 08:33 PM
share Share
Follow Us on

रांची। वरीय संवाददाता भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर की ओर से शनिवार को मेन रोड के अलबर्ट एक्का चौक पर शिविर लगाकर संगठन महापर्व सदस्यता अभियान आरंभ किया गया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सदस्यता अभियान संयोजक राकेश प्रसाद ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संगठन में प्रत्येक सदस्य की महत्वपूर्ण भागीदारी होती है। पार्टी और आगे बढ़े, इसके लिए जन-जन को जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में विशेष रूप से अपनी ऊर्जा समर्पित करने का आह्वान किया। विधायक सीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं के महत्व और कर्तव्यों पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी को संगठन और उसके विचार से अवगत कराना होगा। इससे मजबूत समाज का निर्माण होगा। भाजपा रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि हर कार्यकर्ता पार्टी की नींव हैं, जो नए आधार का निर्माण करेंगे। शिविर के आयोजन में बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, विश्वजीत सिंह, राजू सिंह, सोनू सिंह, बसंत दास, पूनम जायसवाल, सुरेश प्रसाद, नीतू सिंह, अश्विनी सुखीजा, विनय राज, कुंदन सिंह, रणधीर सिंह, इंद्रजीत यादव, प्रीति सिंह, राम लगन राम, विकास रवि, अंकिता वर्मा समेत अन्य की भागीदारी रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें