ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीराज्यसभा चुनाव : भाजपा को झारखंड की दोनों सीटों पर जीत का भरोसा

राज्यसभा चुनाव : भाजपा को झारखंड की दोनों सीटों पर जीत का भरोसा

राज्यसभा चुनाव में भाजपा झारखंड की दोनों सीट पर जीत के प्रति आश्वस्त है। यह बात मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर और सचेतक अनंत ओझा ने कही। मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवार रात को हुई एनडीए विधायक दल की बैठक...

राज्यसभा चुनाव : भाजपा को झारखंड की दोनों सीटों पर जीत का भरोसा
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 23 Mar 2018 07:56 AM
ऐप पर पढ़ें

राज्यसभा चुनाव में भाजपा झारखंड की दोनों सीट पर जीत के प्रति आश्वस्त है। यह बात मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर और सचेतक अनंत ओझा ने कही। मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवार रात को हुई एनडीए विधायक दल की बैठक बाद पार्टी के उन्होंने कहा कि विधायकों की बैठक में किस तरह से वोट डाले जाएंगे, इस पर चर्चा हुई और चुनाव की रणनीति तैयार की गई।

आजसू के विधायक नहीं हुए शामिल

एनडीए विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा भाजपा के लगभग सभी विधायक मौजूद थे। आजसू का कोई विधायक बैठक में उपस्थित नहीं था। जय भारत समानता पार्टी की गीता कोड़ा और नौजवान संघर्ष मोर्चा के भानु प्रताप शाही के अलावा प्रत्याशी समीर उरांव और प्रदीप संथालिया, चुनाव पर्यवेक्षक सह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल भी मौजूद थे। राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि आजसू प्रमुख सुदेश महतो और चंद्र प्रकाश चौधरी का संदेश आया था, वह सभी कल मौजूद रहेंगे।

राज्यसभा चुनावः छह राज्यों की 25 सीटों के लिए आज चुनाव होगा

डमी बैलेट पर हुई वोटिंग

राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि बैठक में सभी विधायकों को बताया गया कि किस तरह से वोट डालना है। सभी ने डमी बैलेट पेपर पर वोट डाला। चुनाव पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान वोट को देख कर संतुष्ट हुए। दूसरी सीट की जीत का दावा करने के बारे में उन्होंने कहा कि वोट की गिनती पर नहीं जाएं, कल मतदान है औऱ रिजल्ट भी, सभी को पता चल जाएगा।

मुख्यमंत्री के आवास पर जुटेंगे विधायक

राधाकृष्ण किशोर व अनंत ओझा ने बताया कि एनडीए के विधायक शुक्रवार सुबह 7.30 बजे मुख्यमंत्री के एचईसी स्थित आवास पर जुटेंगे। वहां से सभी साथ में विधानसभा जाएंगे। सुबह नौ बजे से वोट डाले जाएंगे। हामार प्रयास होगा कि सुबह 11 बजे तक एनडीए के सभी वोट डाल दिए जाएंगे।

सीपी सिंह व अनंत ओझा पोलिंग एजेंट

मंत्री सीपी सिंह और अनंत ओझा भाजपा की ओर से पोलिंग एजेंट बनाए गए हैं। विधायकों को अपना वोट अपनी पार्टी के पोलिंग एजेंट को दिखाकर डालना होता है। उधर आजसू की ओर से मंत्री सीपी चौधरी पोलिगं एजेंट होंगे।

राज्यसभा चुनावः यूपी की 10 सीटों के लिए मतदान आज

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें