भाजपा रांची जिला ग्रामीण पूर्वी का होली मिलन समारोह आयोजित
नामकुम में भाजपा का होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि सुबोध सिंह गुडडू ने सभी को संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। प्रदेश उपाध्यक्ष और अन्य नेताओं ने भी एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं।

नामकुम, संवाददाता। लालखटंगा के बायोडायवर्सिटी पार्क समीप सोमवार को रांची जिला ग्रामीण पूर्वी के तत्वावधान में भाजपा का होली मिलन समारोह धुमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिस्ठ नेता सुबोध सिंह गुडडू उपस्थित थे। मौके पर उन्होंने सभी को गिले-शिकवे भुलाकर एक बार फिर से मिलजुल कर पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष बारती कुजूर, शशिभूषण भगत, आरती सिंह, जैलेन्द्र कुमार, जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, प्रज्ञा भारती आदि ने भी संगठन को मजबूत बनाने और एक बार फिर से राज्य में भाजपा की सरकार बनाने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


