पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : कोचे मुंडा

Apr 06, 2026 05:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

सोमवार को तोरपा नगर भवन में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन तोरपा मंडल और तपकरा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने पार्टी की स्थापना की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : कोचे मुंडा

तोरपा, प्रतिनिधि। जिले के तोरपा नगर भवन में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा तोरपा मंडल एवं तपकरा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता तोरपा मंडल अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण और वंदे मातरम गायन और पार्टी का झंडा फहरा कर की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना छह अप्रैल 1980 को हुईं थी और उसके संस्थापक अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ के दौर से लेकर आज तक भाजपा ने लंबे संघर्ष और संगठनात्मक परिश्रम के बल पर देश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है। दो सांसदों से शुरू हुआ संघर्ष का परिणाम है कि आज देश के 21 राज्यों में भाजपा और गठबन्धन की सरकार है। कोचे मुंडा ने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और अनुशासन के कारण संभव हुई है और आज भाजपा विश्व की सबसे अधिक कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता संतोष जायसवाल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा राष्ट्रहित और समाज सेवा को सर्वोपरि रखा है और यही कारण है कि आज पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित है। कृपा सिंधु बेहरा ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सिर्फ देश हित के बारे में सोचता है। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में भगीरथ राय, गन्दौरी गुड़िया, शशांक राय, पुरेंद्र मांझी आदि ने संबोधित किया। मौके पर भोला गुप्ता, जगदीश मांझी, कृष्णा भगत, नीरज पाढ़ी, अजीत रॉय, दीपक तिग्गा, शिवा सिंह, कैलाश कांशी, मनोज साहू, रोहित बड़ाइक, आशुतोष सिंह, अभिमन्यु कुमार, निशांत जयसवाल, पवन गुप्ता, सागर महतो, रौनक षाडंगी, अमन महतो, आकाश महतो, प्रीतम महतो, अभिमन्यु सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नीरज जयसवाल ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।