कर्रा में भाजपाइयों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Apr 06, 2026 05:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कर्रा प्रखंड में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। विनोद प्रसाद सोनी के आवास पर ध्वज वंदन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की स्थापना, सिद्धांतों और राष्ट्र के विकास में पार्टी की भूमिका पर चर्चा की। सभी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कर्रा में भाजपाइयों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

कर्रा, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कर्रा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विनोद प्रसाद सोनी के आवास पर आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर पार्टी की स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के ध्वज वंदन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भाजपा की स्थापना, उसके सिद्धांतों और देश के विकास में पार्टी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा का कार्य किया है।

इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद प्रसाद सोनी, विष्णु प्रसाद, दिलीप कुमार, करनो बड़ाईक, रामचंद्र पांडेय, गौरव प्रसाद, संदीप कुमार, भोला लोहार, दीपक, संजू सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और संगठनात्मक एकता के संदेश के साथ किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।