भाजपा पदाधिकारियों को किया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

भाजपा पदाधिकारियों को किया सम्मानित पुनर्गठन के बाद नव नियुक्तों का अभिनंदन नामकुम, संवाददाता। रांची

भाजपा पदाधिकारियों को किया सम्मानित

नामकुम, संवाददाता। रांची जिला भाजपा पूर्वी के पुनर्गठन के बाद सांसद प्रतिनिधि, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, प्रज्ञा भारती को जिला मंत्री और राजीव रंजन को खिजरी मंडल उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मंगलवार को सम्मानित किया गया। श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के मंच पर लाल साहब कॉलोनी वासियों ने अभिनंदन समारोह आयोजित कर सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की बात कही। मौके पर रमाकांत सिंह, अनिल सिंह, बिपिन सिंह, प्रभाकर चौबे, शत्रुघ्न तिवारी, अनिरुद्ध पांडेय, रामतपस्या सिंह, रंजीत सिंह, अनंत नारायण, नीरज कुमार, अनिल राम सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।