अनगड़ा में 100 गरीब-असहायों के बीच कंबल का वितरण
भाजपा सिकिदिरी मंडल ने नवागढ़ पंचायत में 100 गरीब असहायों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम शुरू किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोहराय बेदिया ने की। कंबल वितरण राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू और प्रदीप वर्मा के सहयोग से हुआ। सभी को चूड़ा-तिलकुट भी खिलाया गया।

अनगड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा सिकिदिरी मंडल द्वारा शनिवार को नवागढ़ पंचायत से कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। भाजपा ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने 100 गरीब असहायों के बीच कंबल का वितरण किया। भाजपा सिकिदरी मंडल की सभी छह पंचायतों में कंबल वितरण सह वीबी जी राम जी पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कंबल वितरण राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू और प्रदीप वर्मा के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोहराय बेदिया ने की और संचालन महामंत्री पंचम भोगता ने किया। वहीं सभी को चूड़ा-तिलकुट खिलाया गया। मौके पर भाजपा जिला मंत्री रामकुमार दुबे जी एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, दिलीप मिर्धा, शिबू बेदिया, कामदेव बेदिया, सुमित्रा देवी दसिया बेदिया, ललकू बेदिया, रामू भोगता, मोनसा मिर्धा, मुकेश पांडेय, रघुनाथ बेदिया और सुगन देवी आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


