Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBJP Criticizes Hemant Soren Government s Performance on One Year Anniversary
सरकार के एक साल पूरे होने पर भाजपा का प्रहार, जश्न नहीं, जवाब दो

सरकार के एक साल पूरे होने पर भाजपा का प्रहार, जश्न नहीं, जवाब दो

संक्षेप:

रांची में भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार 2.0 के एक साल पूरे होने पर तीखा हमला बोला है। प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि सरकार को जश्न मनाने के बजाय जनता के मुद्दों का समाधान करना चाहिए। उन्होंने रोजगार, अपराध नियंत्रण और भ्रष्टाचार के मामलों पर सवाल उठाए।

Nov 27, 2025 07:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। हेमंत सोरेन सरकार 2.0 के एक साल पूरे होने पर भाजपा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि सरकार जिस उत्सव के माहौल में अपना एक साल पूरा होने का जश्न मना रही है, उसे बंद कर जनता के मूल सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार रोजगार प्रदान करने के बजाय शिल्पा राव जैसे कार्यक्रमों में व्यस्त रही, जबकि बेरोजगार युवा आज भी जवाब का इंतजार कर रहे हैं। यह सरकार स्पष्ट करे कि एक साल में रोजगार सृजन के मोर्चे पर क्या उपलब्धियां हासिल हुईं और कितने युवाओं को वास्तविक लाभ मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अजय साह ने सवाल उठाया कि अपराध रोकने के लिए सरकार ने कौन सा ठोस कदम उठाया, क्योंकि पिछले एक वर्ष में अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर गया है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि गंभीर आरोपों से घिरे अधिकारियों को दंडित करने के बजाय फिर से सरकार की व्यवस्था में शामिल कर लिया गया। साथ ही उन्होंने पूछा कि ईडी द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए भेजे गए पत्र का अब तक क्या परिणाम निकला, उस पर क्या कार्रवाई की गई।