BJP Celebrates Veer Bal Divas in Getalsud Honoring Martyrs गेतलसूद में वीर बाल दिवस मनाया गया, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBJP Celebrates Veer Bal Divas in Getalsud Honoring Martyrs

गेतलसूद में वीर बाल दिवस मनाया गया

भाजपा रांची जिला ग्रामीण ने गेतलसूद में वीर बाल दिवस मनाया। इसमें गुरु गोविंद सिंह के बलिदानी पुत्रों जोरावर और फतेह सिंह को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यदुनाथ पांडेय ने धर्म की रक्षा के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 26 Dec 2024 09:29 PM
share Share
Follow Us on
गेतलसूद में वीर बाल दिवस मनाया गया

अनगड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा रांची जिला ग्रामीण द्वारा गुरुवार को गेतलसूद में वीर बाल दिवस मनाया गया। इसमें बाबा साहेब देशपांडेय और गुरु गोविंद सिंह के वीर अमर बलिदानी पुत्रों जोरावर सिंह और फतेह सिंह को याद किया गया। अमर बलिदानी भाइयों की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मुख्य अतिथि हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार थे। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार महतो उर्फ धीरज और संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया। यदुनाथ पांडेय ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के दोनों वीर पुत्रों जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने धर्म के लिए अपना बलिदान दिया। हिन्दू धर्म नहीं जीवन पद्धति है। मुगल शासनकाल में इस्लाम धर्म नहीं मानने वालों को यातना देकर मारा जाता था। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि हिन्दू समाज भीरू नहीं साहसी है। 1000 वर्ष तक देश मुगलों के अधीन रहा। हमें एकजुट रहकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखना है। मौके पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, प्रमोद सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, जगेश्वर महतो, रामनाथ महतो, दुर्गा महतो, अजय भोगता, पंचम भोगता, सुरेश महतो सहित स्कूल के प्रधानाचार्य सेवाराम महतो, रामचंद्र महतो, बीरेंद्र कुमार, रंजीत महतो, शिवशंकर महतो, राधा महतो, सुखदेव महतो, मुकेश महतो, सुधा देवी, बेबी रानी, शांति देवी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।