तीन राज्यो में भाजपा की जीत पर रातू में जश्न
तीन राज्यो में भाजपा की जीत पर रातू में जश्न तीन राज्यो पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर सोमवार शाम को रातू में जोरदार जश्

रातू, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी रातू मंडल द्वारा पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर सोमवार शाम जोरदार जश्न मनाया गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखा। प्रखंड मुख्यालय स्थित मां काली मंदिर परिसर में लड्डू बांटे गए और जमकर आतिशबाजी की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला, जो काठीटांड चौक तक गया। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का परिणाम है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


