Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBJP Celebrates Historic NDA Victory in Bihar Elections with Festivities
बिहार में सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी विचार की जीत : मरांडी

बिहार में सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी विचार की जीत : मरांडी

संक्षेप:

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और इस जीत को सुशासन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास बनाम विनाश के मुद्दे पर एनडीए को बहुमत दिया है।

Fri, 14 Nov 2025 08:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय सहित सभी जिलों, मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उत्सव मनाया गया। पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के साथ प्रदेश पदाधिकारीगण, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़ कर और मिठाइयां बांट खुशियां मनाईं। प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बिहार-झारखंड के कार्यकर्ताओं को उनके कठिन परिश्रम के लिए तथा जनता को एनडीए पर प्रचंड भरोसा जताने के लिए आभार प्रकट किया तथा ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित एनडीए के नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मरांडी ने कहा कि बिहार की ऐतिहासिक जीत सुशासन की जीत है, सबका साथ, सबका विकास, राष्ट्रवादी विचारों की जीत है। बिहार की जनता ने एनडीए गठबंधन पर दिल खोलकर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने केवल विधानसभा चुनाव में बिहार को ही नहीं जिताया है, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत किया है और लोकतंत्र के विरोधियों को सबक सिखायी है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने कहा कि बिहार की जीत ने सुशासन विकास की राजनीति को गति प्रदान की है। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम ने तुष्टीकरण की राजनीति को नकारा है। प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की जनता जंगलराज, लूट भ्रष्टाचार की सोच को दुबारा स्वीकार नहीं कर सकती। मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि बिहार की जीत ने इंडी गठबंधन के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार, सनातन पर हमला, छठ पूजा के अपमान पर बड़ी चोट की है। विधायक सीपी सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में विकास बनाम विनाश की सोच ही मुद्दा था। जनता ने सबका साथ, सबका विकास को प्रचंड बहुमत दिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, भानु प्रताप शाही, विकास प्रीतम, आरती कुजूर, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, सुनीता सिंह, कार्यालय मंत्री हेमंत दास सहित शिवपूजन पाठक, प्रतुल शाह देव, योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक, पवन साहू, अमित मंडल, सीमा सिंह, रविनाथ किशोर, रमेश सिंह, संदीप वर्मा, कमाल खान, लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, गंगोत्री कुजूर, लक्ष्मी कुमारी, केके गुप्ता, अरुण झा, ललित ओझा, जितेंद्र वर्मा, बलराम सिंह, मनीष वैद्य, तारिक इमरान, रितेश तिवारी, संजय जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। झारखंड में घाटशिला उपचुनाव सहानुभूति की जीत घाटशिला उपचुनाव परिणाम पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि यह जीत सहानुभूति की जीत है। हेमंत सरकार की नाकामियों पर सहानुभूति हावी रही। इस परिस्थिति में हुए उपचुनाव में ऐसा स्वाभाविक होता है।