रामपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

Apr 06, 2026 06:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रामपुर गांव में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडल अध्यक्ष अमित बेदिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेत्री पूर्णिमा सिंह देव ने पार्टी के इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया गया और मिठाइयां बांटी गईं।

रामपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के रामपुर गांव में भाजपा रामपुर मंडल के तत्वावधान में सोमवार को मंडल अध्यक्ष अमित बेदिया की अध्यक्षता में पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री पूर्णिमा सिंह देव, राजेंद्र प्रसाद साय एवं अन्य कार्यकर्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। तत्पश्चात पार्टी का ध्वज फहराया गया एवं मिठाइयां बांटी गई और एक-दूसरे को बधाई दी। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्णिमा सिंह देव ने कहा कि भाजपा का स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुआ था। कार्यकर्ताओं के संघर्ष और अपनी विचारधारा के कारण पार्टी आज भारत ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

मंडल अध्यक्ष ने भाजपा के इतिहास व केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सुधीर साहू, भेंगराज प्रसाद, बेला राम बेदिया, रवींद्रनाथ साहू, गुणधर बेदिया, श्रीपद महली, राकेश मंडल, सुधीर हजाम, बिरजू महतो, नरेश बिदिया, उदय बेदिया, पागी साहू आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।