जिला कार्यालय में मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस

Apr 06, 2026 05:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस खूंटी में धूमधाम से मनाया गया। जिला अध्यक्ष आनंद कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

जिला कार्यालय में मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना  दिवस

खूंटी, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को खूंटी स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आनंद कुमार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई। इसके पश्चात जिला अध्यक्ष आनंद कुमार द्वारा भाजपा का पार्टी ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों एवं विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जिसका श्रेय समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और सेवा भाव को जाता है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री निखिल कंडुलना, संजय साहू, महावीर राम, राजेश महतो,नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टुटी, नोरी पूर्ति, गौरा देवी, रूपेश कुमार, गुलाब महतो, आशीष कुमार, राम, श्याम सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।