Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBJP Appoints New Whip and Whips in Jharkhand Assembly
नवीन जायसवाल बने भाजपा के मुख्य सचेतक

नवीन जायसवाल बने भाजपा के मुख्य सचेतक

संक्षेप: झारखंड विधानसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य सचेतक और सचेतकों के नामों की घोषणा की है। हटिया के विधायक नवीन जायसवाल को मुख्य सचेतक बनाया गया है, जबकि धनबाद के राज सिन्हा और बगोदर के नागेंद्र...

Sat, 26 July 2025 06:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक एवं सचेतकों के नामों की घोषणा की है। हटिया के विधायक नवीन जायसवाल को सदन में पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया गया है। धनबाद के विधायक राज सिन्हा एवं बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो सचेतक बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, राकेश प्रसाद, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित पार्टी नेताओं ने नव नियुक्त मुख्य सचेतक और सचेतक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।